फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused of fraud sent to judicial custody till 26

Hamirpur (Himachal) News: 26 तक न्यायिक हिरासत में भेजे ठगी के आरोपी

Wed, 23 Oct 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महज दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में तीनों आरोपियों को अदालत ने 26 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद विजिलेंस की टीम ने दोबारा अदालत में पेश किया था। बीते शनिवार को विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मंजूर करवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया था। मामले में बीते सोमवार को एक और महिला शिवानी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कृष्ण चंद इस कार्यालय को संचालित करता था जबकि सुजानपुर के बनाल निवासी शिखा राणा यहां प्रबंधक के रूप में कार्य कर रही थी। सोमवार को गिरफ्तार की गई महिला आरोपी शिवानी एजेंट के रूप में लोगों को सस्ते ऋण का झांसा देकर शिखा राणा से मिलवाती थी। इन तीनों आरोपियों को अदालत ने अब 26 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। आरोपियों ने हिमाचल लघु उद्योग कल्याण संघ व नवीं मुंबई के फर्जी बैंक से सस्ता ऋण दिलाने के नाम पर यह ठगी की है। एएसपी विजिलेंस हमीरपुर रेणू शर्मा ने कहा कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। तीनों आरोपियों को 26 अक्तूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed