फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   AAP workers submitted a memorandum to DC for improvement in education sector

Hamirpur (Himachal) News: आप कार्यकर्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Aug 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Aug 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधीश हमीरपुर अमरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष धनी राम धीमान ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित है। आम आदमी पार्टी की ओर से पहली से सात अगस्त तक 'सरकारी स्कूल विज़िट कैंपेन' के तहत हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी स्कूलों दौरा किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाएं इस बात की पुष्टि करती हैं कि विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है,भवन जर्जर स्थिति में हैं, मूलभूत सुविधाओं का अभाव है । ऐसे में सरकार को इस क्षेत्र में व्यापक सुधार करना चाहिए। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के पार्टी के प्रवक्ता खुशविंदर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर विंग डॉ. सुमित पुन्याल व कार्यकर्ता नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed