फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A young man raped a 65 year old woman by giving her a lift

Hamirpur (Himachal) News: युवक ने लिफ्ट देकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म

Mon, 19 May 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 19 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले के भोटा क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोप में क्षेत्र के ही 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक युवक पर लगे हैं। युवक पर महिला की निर्मम पिटाई का भी आरोप है।
आरोपी ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने जबरन झिरालड़ी क्षेत्र के जंगल में ले गया। इस दौरान उसने तेज रफ्तार से स्कूटी चलाई, जिसके चलते हादसा भी हो गया। महिला ने जब उसका विरोध किया तो उसने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला जालंधर से अपने घर लौट रही थी। वह शनिवार रात को 09:00 बजे के करीब भोटा बस स्टैंड में उतरी। बुजुर्ग ने घर जाने के लिए टैक्सी चालकों से बातचीत की, लेकिन चालकों की ओर से 800 रुपये किराया मांगा गया। महिला के पास पैसे कम थे, ऐसे में वहीं पर मौजूद आरोपी ने महिला को लिफ्ट देने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह भी उनके घर की ओर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में महिला उसके साथ स्कूटी पर बैठ गई। कुछ ही दूरी तय करने के बाद आरोपी ने स्कूटी को तेजी से भगाना शुरू कर दिया। आरोपी ने शराब भी पी हुई थी। इसके चलते स्कूटी गिर गई। इसके बाद उसने महिला को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया।
वहीं, आरोपी ने बुजुर्ग महिला के मोबाइल फोन को प्लाइट मोड पर कर दिया, जिससे वह परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रही थी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने किसी तरह से लोगों की मदद से अपने बेटे को सूचित किया।

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और महिला का हमीरपुर में मेडिकल करवाया गया। वहीं, वारदात की सूचना मिलने के चंद घंटों के बाद ही पुलिस ने आरोपी को जंगल से दबोच लिया। आरोपी शादीशुदा है। वह वारदात के बाद घर जाने के बजाय जंगल में ही छिप गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed