फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A water storage tank worth Rs 10 lakh was built in Bhalwani Panchayat.

Hamirpur (Himachal) News: भलवानी पंचायत में दस लाख से बना जल संग्रहण टैंक

Thu, 25 Dec 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A water storage tank worth Rs 10 lakh was built in Bhalwani Panchayat.
भलवानी में नाले के किनारे बना दस लाख से जल संग्रहण टैंक। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की भलवानी पंचायत में दस लाख रुपये से वर्षा जल संग्रहण टैंक का निर्माण किया गया है। टैंक का उपयोग मछली पालन के साथ-साथ सिंचाई सुविधा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

यह टैंक 46 फुट लंबा, 26 फुट चौड़ा और 10 फुट गहरा है। भलवानी पंचायत ने ग्रामीणों की मांग पर वाटरशैड परियोजना के तहत इस टैंक का निर्माण स्थानीय नाले के किनारे किया है। टैंक के साथ करीब 20 से 25 कनाल भूमि का रोपा है, जो कि गेहूं और धान की फसल के लिए काफी उपजाऊ है, लेकिन सिंचाई की सुविधा के अभाव के कारण किसानों को इस भूमि का उतना लाभ नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन

नाले के किनारे बने टैंक में चारों ओर भूमिगत प्राकृतिक जल स्रोत भी मिले हैं। इससे टैंक में सालभर पानी रहेगा। टैंक में पानी का स्तर बढ़ाने के लिए भलवानी नाले के साथ ही तीन लाख रुपये से एक कुएं का निर्माण किया गया है। कुएं में पंचायत मोटर लगाकर पानी को टैंक में डालने की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों में प्रकाश चंद, कमलदेव, जगरनाथ, जगत राम, जय प्रकाश, मरचू राम, संजय कुमार, गायत्री देवी, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार, देवेंद्र आदि ने बताया कि पंचायत ने टैंक के निर्माण के लिए अच्छी जगह का चयन किया है। टैंक से अब खेतों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

भलवानी पंचायत के प्रधान अमनदीप ने बताया कि टैंक का निर्माण पूर्ण कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। पंचायत ने मछली उत्पादन के लिए लोगों से आवेदन मांगे हैं, ताकि मछली उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके। वहीं, सुरक्षा के लिए चारों ओर कंटीली तार और बोर्ड लगाया गया है। इससे छोटे बच्चे टैंक के पास नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed