फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A total of 1,783 cases were settled in Lok Adalats.

Hamirpur (Himachal) News: लोक अदालतों में कुल 1,783 केसों का किया निपटारा

Sun, 12 Mar 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालतों में विभिन्न मामलों का निपटारा किया। शनिवार को कुल 5,238 केस लगाए गए, इसमें से 1,783 केसों का निपटारा कर दिया गया। इस दौरान कुल दो करोड़ 34 लाख 97 हजार 527 रुपये की राशि रिकवर की गई। इसमें बीएसएनएल के 400 केस आए, इसमें 37 केसों का निपटारा हुआ। इसमें कुल 33,688 रुपये रिकवर किए गए।
विज्ञापन


क्राइम से जुड़े 17 केस आए जिसमें से 16 का निपटारा कर दिया गया। चेक बाउंस के कुल 154 केस आए इसमें से 147 केसों का निपटारा किया गया। कुल 96 लाख 50 हजार 381 राशि रिकवर की गई। बैंक रिकवरी के कुल 10 मामले आए जिसमें सात का निपटारा हुआ। कुल 87,4,175 रुपये रिकवर किए गए।
विज्ञापन


मोटर एक्सीडेंट क्लेम के कुल छह मामले आए इसमें पांच का निपटारा किया गया। कुल दो लाख 40 हजार रुपये रिकवर किए गए। घरेलू हिंसा के 58 मामले आए जिसमें से 47 मामलों का निपटारा किया गया कुल 60,000 रुपये रिकवर किए गए। सिविल केस के कुल 170 मामले आए इसमें से 107 का निपटारा कर दिया गया। इसमें कुल 33,9,615 रुपये रिकवर किए गए। जिला में कुल नौ कोर्ट हैं, जिसमें सात हमीरपुर, एक बड़सर और एक नादौन में हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने कहा कि विभिन्न मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed