फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A ramp will be built at Barsar Hospital for Rs 14 lakh.

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल में 14 लाख से तैयार होगा रैंप

Thu, 25 Dec 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A ramp will be built at Barsar Hospital for Rs 14 lakh.
सिविल अस्पताल बड़सर के औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत करते हुए सुभाष ढटवालिया। स्रोत : - फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब रैंप की सुविधा मिलेगी। अस्पताल परिसर में मरीजों को वार्ड तक ले जाने के लिए रैंप सहित रास्ते को 14 लाख रुपये से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने सिविल अस्पताल बड़सर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज, सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता विशाल राणा, पवन कलसी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. अरविंद टंडन ने सुभाष ढटवालिया को अस्पताल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। बीएमओ डॉ. अरविंद टंडन ने बताया कि मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के माध्यम से वार्ड तक ले जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में रैंप निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके लिए 14 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर सीएमओ हमीरपुर को स्वीकृति के लिए भेजा है।

सुभाष ढटवालिया ने कहा कि जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी, बजट शीघ्र उपलब्ध करवा दिया जाएगा, ताकि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed