फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A radiologist is taking charge of X-rays

Hamirpur (Himachal) News: एक रेडियोलॉजिस्ट संभाल रहा एक्सरे का कार्यभार

Sun, 05 May 2024 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
भोरंज अस्पताल में एक दिन में लिखे जाते हैं 100 के करीब एक्सरे
विज्ञापन


मरीजों का अधिक समय एक्सरे करवाने मं ही निकल रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में 100 के करीब मरीजों के एक्सरे लिखे जाते हैं लेकिन यहां पर रेडियोलॉजिस्ट महज एक है। सिविल अस्पताल भोरंज में 450 के करीब रोजाना की ओपीडी है। ऐसे में यहां पर दो रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता है। एक रेडियोलॉजिस्ट होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे करवाने में ही अधिक समय निकल जाता है। इससे उपचार में भी देरी होती है। क्षेत्रवासियों विनोद, नीलम, रणवीर, राजेश, कमलेश आदि ने कहा कि भोरंज में एक और रेडियोलॉजिस्ट के पद भरने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन इसे भरा नहीं जा रहा है। यहां पर तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर कार्य का अतिरिक्त बोझ तो है ही लेकिन कई बार मरीज ज्यादा होने के चलते कर्मचारी को मरीजों के गुस्से का भी सामना भी करना पड़ता है। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ ललित कालिया ने कहा कि यहां पर एक और रेडियोलॉजिस्ट के पद के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने माना कि मौजूदा रेडियोलॉजिस्ट पर कार्य का अतिरिक्त बोझ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed