{"_id":"6af619f055140c986801d932","slug":"a-multi-story-building-is-being-constructed-in-diotsidh-at-a-cost-of-25-crore-rupees-it-will-offer-various-facilities-under-one-roof-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1022-215057-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में ढाई करोड़ से बन रहा बहुमंजिला भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में ढाई करोड़ से बन रहा बहुमंजिला भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं
Fri, 13 Nov 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन। संवाद
- फोटो : ARchive
सुशील शर्मा
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए ढाई करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन को अप्रैल 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके बनने से श्रद्धालुओं को एक ही परिसर में पार्किंग, आयुर्वेदिक उपचार, संग्रहालय, पुस्तकालय और सत्संग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से मंदिर क्षेत्र में चल रही विकासात्मक योजनाओं के तहत इस भवन का निर्माण करवाया जा रहा है।
भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनाई जाएगी, जबकि प्रथम तल पर आयुर्वेदिक औषधालय, दूसरे तल पर संग्रहालय और तीसरे तल पर पुस्तकालय होगा। चौथे तल पर बहुउद्देशीय सभागार बनाया जाएगा, जहां श्रद्धालु सत्संग के साथ अन्य धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
परियोजना में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अभिनव गुप्ता ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार चल रहा है।
वहीं, मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन को अप्रैल 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि मेलों के दौरान श्रद्धालु इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। संवाद
65 करोड़ की परियोजनाओं पर चल रहा काम
एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से मंदिर क्षेत्र में करीब 65 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं प्रस्तावित और प्रगति पर हैं। इनका उद्देश्य मंदिर परिसर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।