फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A grand Shiv Dham will be built in Gulela with the cooperation of two Panchayats.

Hamirpur (Himachal) News: दो पंचायतों के सहयोग से गुलेला में बनेगा भव्य शिव धाम

Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धलोट और ग्राम पंचायत धरोग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान ज्योति देवी एवं चंद्रशेखर ने की। आम सभा में दोनों पंचायतों के लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि गुलेला में 13 कनाल भूमि पर शिव धाम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में अजय शर्मा को सर्वसम्मति से कमेटी का अध्यक्ष, सुषमा कुमारी, डॉ. हंसराज, कैप्टन संजय कुमार, सुदेश कुमार, आशीष शर्मा, विनय कुमार को उपाध्यक्ष, धीरज कौशल को कोषाध्यक्ष, रजत पठानिया, अनीता शर्मा, अंजू देवी, रमन शर्मा को सचिव, नितिन शर्मा को प्रेस सचिव एवं किशोर चंद्र शर्मा को महासचिव निर्वाचित किया गया और 40 लोगों की कार्य समिति का गठन किया गया। यह समिति शिव धाम का निर्माण दोनों पंचायतों के सहयोग से करेगी।
विज्ञापन


निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि नव निर्वाचित कमेटी का शीघ्र ही पंजीकरण करवाया जाएगा एवं यहां पर 20 फीट ऊंची भव्य आदि शिव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इसके लिए धन संग्रह करने का भी आह्वान किया। आम सभा में निर्माण कार्य के लिए 2,40,000 रुपये की राशि एकत्रित की गई। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से प्रथम चरण में 11 लाख रुपये एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि महाशिवरात्रि तक आदि शिवजी की प्रतिमा स्थापित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed