फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A fee will now have to be paid every month for sanitation services.

Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छता के लिए अब हर माह देना होगा शुल्क

Sat, 03 Oct 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A fee will now have to be paid every month for sanitation services.
झलान पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बगवाड़ा में शुक्रवार को आम ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान वरुण चंदेल ने की। ग्राम सभा में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने सहित विभिन्न विकासात्मक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
स्वच्छता व्यवस्था के लिए प्रत्येक परिवार से 100 रुपये प्रतिमाह यानी 1200 रुपये वार्षिक स्वच्छता शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 50 रुपये वार्षिक चूल्हा टैक्स भी लिया जाएगा। बगवाड़ा में कुछ लोगों द्वारा खुले में ताश खेलने का मामला भी ग्राम सभा में उठाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. कुसुम ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं, ग्राम पंचायत समीरपुर में भी आम ग्राम सभा हुई। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान भरत ने की। इसमें स्वच्छता शुल्क निर्धारित करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं से 50 रुपये प्रतिमाह, दुकानों से 100 रुपये प्रतिमाह और बैंक, होटल-रेस्तरां, अस्पताल व नर्सिंग होम आदि से 1000 रुपये शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। प्राथमिक स्कूल से 200, उच्च पाठशाला से 1000 रुपये और कॉलेज व आईटीआई से 2000 रुपये स्वच्छता शुल्क लिया जाएगा।

झलान पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण। संवाद

झलान पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed