{"_id":"681510e73a64631a4800280a","slug":"a-consignment-of-paddy-seeds-reached-the-agriculture-department-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-154780-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कृषि विभाग हमीरपुर के पास पहुंची धान के बीज की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कृषि विभाग हमीरपुर के पास पहुंची धान के बीज की खेप
Sat, 03 May 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 03 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खरीफ सीजन में प्रयोग होने वाले बीजों में अब कृषि विभाग हमीरपुर के पास धान का बीज भी पहुंच गया है। कृषि विभाग हमीरपुर के पास धान के बीज की करीब 15 क्विंटल खेप पहुंची है। इससे पहले कृषि विभाग के पास अन्य बीज भी पहुंच चुके थे। मक्की की सिंग क्रॉस वैरायटी का 360 क्विंटल बीज, डबल क्रॉस वैरायटी का 670 क्विंटल बीज, बाजरा हाइब्रिड का करीब 806 क्विंटल बीज और चरी का करीब 2,263 क्विंटल बीज पहुंच चुका है, जिसे कृषि विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। गौर रहे कि कृषि विभाग हमीरपुर की ओर से मक्की के 1,880 क्विंटल बीज की मांग की गई थी, जिसमें मक्की की सिंगल क्रॉस वैरायटी 900 क्विंटल और डबल क्रॉस वैरायटी 980 क्विंटल शामिल हैं। बाजरा की 1,250 क्विंटल, चरी की 2,400 क्विंटल और धान के बीज की करीब 20 क्विंटल मांग भेजी गई थी। उसी मांग के आधार पर नियमित रूप से बीजों की खेप मिल रही है। कृषि विभाग हर साल बेहतर गुणवत्ता के बीज किसानों को उपलब्ध करवाता है।
कृषि विभाग के पास नियमित रूप से विभिन्न बीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें किसानों तक उचित दामों में पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में धान का करीब 15 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ है।
-शशि पाल, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
कृषि विभाग के पास नियमित रूप से विभिन्न बीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें किसानों तक उचित दामों में पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में धान का करीब 15 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
-शशि पाल, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर