{"_id":"64fcc02fe3e8d9d0e50bd014","slug":"a-case-of-consumption-of-poison-by-a-migrant-father-and-son-has-come-to-light-in-gram-panchayat-karer-on-saturday-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8015-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करेर में पहले बेटे, बाद में पिता ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करेर में पहले बेटे, बाद में पिता ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत करेर में शनिवार को प्रवासी पिता और बेटे की ओर से जहर खाने का मामला सामने आया है। आपस में मामूली विवाद के बाद दोनों ने जहर खा लिया। दोनों को भोटा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया। यह दोनों मजदूरी का काम करते हैं और करेर पंचायत में किराये के मकान में रहते हैं।
मामला शुक्रवार का है। घर पर ही किसी पारिवारिक विवाद के बाद पहले युवक ने जहर खाया और कुछ देर बाद उसके पिता ने भी जहर खा लिया। युवक को उपचार के लिए भोटा पीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पीएचसी भोटा के अधिकारी चिकित्सक डॉ. ऋषभ ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अभी तक इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस में मामला दर्ज न होने के चलते जहर निगलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
-- -