{"_id":"6958248b094887b0490b5035","slug":"a-budget-of-rs-54-lakh-was-approved-in-the-meeting-of-the-rogi-kalyan-samiti-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-178940-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रोगी कल्याण समिति की बैठक में 54 लाख रुपये का बजट अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रोगी कल्याण समिति की बैठक में 54 लाख रुपये का बजट अनुमोदित
Sat, 03 Jan 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
डॉ. लश्करी राम नागरिक अस्पताल टौणी देवी की रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद विधायक सहित अन्य
टौणी देवी (हमीरपुर)। डॉ. लश्करी राम नागरिक अस्पताल टौणी देवी की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह ने शिरकत की।
बैठक में 2026-2027 के लिए 54 लाख 50 हजार रुपये का अनुमानित बजट पास किया गया। यह बजट सिविल कार्य, मरीजों की दवाइयां, विभिन्न मरम्मत कार्य, सीवरेज सहित अन्य कार्यों पर खर्च किया जाना प्रस्तावित है। बीएमओ डॉ. रमेश ने अस्पताल में 2024-25 में हुए आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
आरकेएस के सदस्यों ने अस्पताल की भूमि की निशानदेही करवाने का मामला उठाया। सदस्यों ने बताया कि अस्पताल के प्रांगण में खड़े होने वाले वाहनों से मरीजों को अस्पताल में पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल की भूमि की निशानदेही करवाने का मामला भी उठाया।
विज्ञापन
वहीं, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि टौणी देवी अस्पताल में जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने टौणी देवी अस्पताल में हुए आय-व्यय का ऑडिट करवाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसी टू डीसी चिराग शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली, डॉ. कवीश खन्ना, रविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
अल्ट्रासाउंड के दिन में हो सकता है बदलाव
टौणी देवी अस्पताल में होने वाले अल्ट्रासाउंड के दिनों में बदलाव पर चर्चा की गई। यहां पर मंगलवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे निर्णय नहीं लिया गया है कि इन दो दिनों के अलावा अन्य किस दिन में अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में मिलेगी। एक दिन में 10 के करीब मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं।