फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बस ने टेस्ट से कर दिए वंचित

बस ने टेस्ट से कर दिए वंचित

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बसों ने कई अभ्यर्थियों को टेस्ट देने से वंचित कर दिया। कुछेक रूटों पर बसें नहीं चलीं और जो चलीं वे रुकी नहीं। बसें न रुकने के कारण परीक्षार्थी समय पर टेस्ट देने नहीं पहुंच पाए। न रुकने का कारण ओवरलोडिंग रहा क्योंकि विभाग ने ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसा हुआ है। चालान के डर से बसों को नहीं रोका गया। इस कारण हमीरपुर के सेंटरों में टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से महरूम होना पड़ा। रविवार को एलटी, बस सहायक के टेस्ट थे। स्टाफ सलेक्शन ने भी परीक्षा ली। ज्यादातर निजी बसों ने रूट फेल कर दिए।
विज्ञापन


..........................
छूट गया टेस्ट
पंकज कुमार चकमोह, प्रवीन कुमार गारली, अजय कुमार बड़ाग्रां, विक्रम धंगोटा, मनीष धंगोटा, राहुल समताना और अश्वनी रोपड़ी ने बताया कि रविवार को बस सहायकों का टेस्ट देना था। बस नहीं मिली। कुछ बसें गुजरी वे रुकी नहीं। इस कारण वे परीक्षा नहीं दे पाए। हमीरपुर में सेंटर था। लेट पहुंचे लेकिन फिर भी परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन

...................
हर रविवार को रहती है शिकायत
रविवार को अधिकतर निजी बसें रूटों पर नहीं चलती हैं। बस ऑपरेटरों का तर्क है कि इस दिन बसों को मेंटेनेंस की जाती है। बसें रूटों पर न चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकारी बसें समय पर ही चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...................
निजी बस ऑपरेटरों को रविवार को बसों को रूटों पर चलने के निर्देश दिए गए हैं। अगर फिर भी कोई बस ऑपरेटर रविवार को रूट पर बस नहीं चलता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-किशोरी लाल, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed