फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   खूनी सोमवारः सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

खूनी सोमवारः सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

Tue, 17 Dec 2013 05:45 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 17 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत नादौन चौक में परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ के तने से जा टकराई। हादसे में दो यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। हादसा बाइक चालक की बचाने के दौरान हुआ।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे हमीरपुर से पसतल जा रही निगम की बस जैसे ही नादौन चौक के पास पहुंची। तो बस अड्डा की तरफ जा रहा एक बाइक चालक अचानक स्किड होकर सड़क पर गिर गया। बाइक चालक को बचाने के दौरान चालक ने बस को सड़क के किनारे किया। लेकिन बस अनियंत्रित हो गई। इस बीच पेड़ के काटे हुए तने से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में एक पुरुष और एक महिला यात्री को चोटें आई। इन्हें प्राथमिक उपचार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। यात्री के शिकायत नहीं करने पर मामला दर्ज नहीं हो पाया है। उधर, पुलिस अधीक्षक वीना भारती का कहना है कि शिकायत दर्ज न होने से मामला दर्ज नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

टैक्सी की चपेट में आया व्यक्ति, मौत
बाल स्कूल मैदान के पास हुआ हादसा
पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र में स्थानीय बस अड्डे के समीप एक व्यक्ति टैक्सी की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति को सिर पर गहरी चोटें आईं। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार (55) पुत्र राम सिंह निवासी लंबलू अपनी टैक्सी लेकर बाल स्कूल के खेल मैदान से बस अड्डा की तरफ जा रहा था। जैसे ही टैक्सी लेकर मेन गेट के पास पहुंचा तो गेट के बीच में एक कार खड़ी थी। कार को बचाने के चक्कर में चालक ने टैक्सी को एक साइड करना चाहा। लेकिन टैक्सी अनियंत्रित हो गई और खोखा मार्केट के एक चाय की दुकान से जा टकराई। इस दौरान वहां खड़ा सरवण सिंह (71) पुत्र कली राम निवासी झटवाड़ टैक्सी की चपेट में आ गया। खोखे की छत पर टीन लगाई थी, इससे सरवण सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई और लहूलुहान हो गया। घायल को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। खोखे में काम करने वाले एक युवक को भी मामूली चोटें आई हैं जो बाल-बाल बच गया है। पुलिस अधीक्षक वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।

आपस में टकराई बाइक, दो घायल
एक घायल की हालत गंभीर, पीजीआई रैफर
बड़सर-बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत रैली केे पास के गांव करनेहड़ा में दो बाइकें आपस में टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया। पुलिस ने मामाला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह करीब सुबह 11.30 बजे सोहन सिंह गांव करनेहड़ा निवासी ने पुलिस स्टेशन में फोन पर सूचना दी कि करनेहड़ा के पास दो बाइक के बीच टक्कर हुई है। इनमें दो लोगों को काफी चोटें लगी हैं। बाइक का नम्बर एचपी 21-1944 के चालक विक्रम सिंह निवासी करनेहड़ा अपने घर से फगोटी की ओर जा रहा था । जबकि बाइक संख्या एचपी 21ए-4289 का चालक सुरेद्र कुमार गांव फगोटी से अपने घर से रैली की ओर जा रहा था। करनेहड़ा के पास मोड़ पर बाइकों के बीच टक्कर होने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बड़सर अस्पताल पहुंचाया। घायल सुरेंद्र कुमार की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मामले की छानबीन की जा रही है।


बस से टकराई बाइक, युवक घायल
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के साथ लगते शांतला गांव में बाइक और बस की सीधी टक्कर में एक प्रवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। शांतला सोसायटी के निकट निजी बस चल रही थी, तो अचानक सामने से आ रहे बाइक सवार ने बस के बीचों-बीच टक्कर दे मार दी। इससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। इसे आसपास के लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed