फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्रतिबंध के बावजूद गलोड़ में अवैध खनन जारी

प्रतिबंध के बावजूद गलोड़ में अवैध खनन जारी

Tue, 26 Mar 2013 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 26 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ क्षेत्र की खड्डों व नालों में दिनरात अवैध खनन जारी है। इससे ट्रैक्टर आपरेटर खूब चांदी कूट रहे हैं लेकिन साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। संबंधित विभाग मौन बना बैठा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में राजेश कुमार, मिंकू, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, सोनू आदि का कहना है कि गलोड़ क्षेत्र में छोटे बड़े नाले और खड्डों में दिनरात अवैध खनन हो रहा है। इससे पानी का स्तर गिर रहा है। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि कुनाह खड्ड में अवैध खनन पर रोक लगने से ट्रैक्टर आपरेटरों ने छोटी खड्डों और नालों की ओर रुख कर लिया है। लोगों का कहना है कि रात के समय अवैध खनन से उनकी नींदें हराम हो गई हैं। डाड खड्ड व इसके साथ लगते नालों में अंधेरी रातों में खनन जोरों पर हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि अवैध खनन में डटे लोगों पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

उधर खनन अधिकारी हमीरपुर, राजीव कालिया का कहना है कि खड्डों में खनन पर प्रतिबंध है। क्षेत्र में छापामारी की जाएगी। जो कोई ट्रैक्टर चालक पकड़ा जाता है उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed