{"_id":"20-39992","slug":"Hamirpur-39992-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौंहगी से सड़क पर पार्क महिंद्रा ट्राला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौंहगी से सड़क पर पार्क महिंद्रा ट्राला चोरी
Hamirpur
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत नौंहगी से एक ट्राला चोरी हो गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्जकर ट्राले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से क्षेत्र में वाहन मालिकों में अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए चिंता बढ़ गई है।
नौंहगी में दुकान चला रहे कथलाणी के करियाना व्यापारी वीर सिंह पुत्र दीनानाथ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार रात रोजाना की तरह अपनी दुकान के समीप ट्राला (मंहिद्रा) खड़ा किया। रविवार सुबह उसने दुकान पर आकर देखा तो ट्राला वहां पर नहीं था। इस दौरान उसने आसपास लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसकी सूचना उसने स्थानीय पुलिस थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। वाहन चोरी की इस घटना से क्षेत्र के तमाम वाहन मालिकों में अपने-अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर भय हो गया है। वीर सिंह ने बताया कि गाड़ी के कागजात भी गाड़ी में मौजूद थे। 7 जुलाई को भी देर रात एक सेंट्रो कार चोरी हो गई थी जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। चोरी की दूसरी घटना से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में निरंतर गश्त की मांग की है जिससे वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसा जा सके।
उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की है कि रात के समय वाहनों को सड़क किनारे पार्क न करें और रात के समय वाहनों से वाहन के जरूरी कागजात निकाल लें।