फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   99 village drinking water scheme still stalled, claim to restore it today

Hamirpur (Himachal) News: 99 गांव पेयजल योजना अभी ठप, आज बहाल करने का दावा

Sun, 04 Aug 2024 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से दर्जनों पंचायतों में पानी न होने से लोग परेशान
विज्ञापन

पंप हाउस से निकाली गई गाद, मशीनरी की मरम्मत जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर (बिझड़ी)। जिले में बारिश और ब्यास नदी में बाढ़ की वजह से प्रभावित 99 गांव पेयजल योजना तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। ऐसे में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। योजना में गाद भरने से दो दिन पहले ही सप्लाई प्रभावित हो गई थी। शुक्रवार को योजना में नाले का पानी आ जाने से विभागीय मशीनरी को खासा नुकसान हुआ है। तीन दिन से विभाग इस पेयजल योजना को बहाल करने के प्रयासों में जुटा है लेकिन अभी तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। जिले में रविवार को दिनभर बारिश का दौर जारी रहा है। हालांकि, कोई बड़ा नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग वृत्त हमीरपुर के तहत रविवार को कोई सड़क बंद नहीं हुई।


ब्यास के साथ लगती जिले की अधिकतर पेयजल योजनाओं को बहाल कर लिया है। हमीरपुर शहर, पटलांदर और बमसन लगवालती पेयजल योजना बिजली की सप्लाई बाधित होने के चलते प्रभावित हुई। बिजली के खंभे ब्यास के बहाव की चपेट में आ गए थे लेकिन इनकी मरम्मत अब कर ली गई है लेकिन बड़सर के ढटवाल क्षेत्र की सबसे बड़ी पेयजल योजना पांच दिन से प्रभावित है। लोगों को पांच दिन से पेयजल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ढटवाल के बिहाल में स्थित पेयजल योजना में नाले की बाढ़ आ जाने के कारण मशीनरी को काफी नुकसान पहुंचा है। इस योजना के तहत क्षेत्र के 99 गांवों और बाबा बालक नाथ मंदिर को जलापूर्ति होती है। इस योजना के तहत मरम्मत कार्य रविवार को जारी रहा। योजना के पंप हाउस से गाद तो बाहर निकाल ली गई है लेकिन अभी तक मशीनरी की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी। योजना की मरम्मत के बाद ही यहां पर सप्लाई बहाल हो सकेगी। उम्मीद लगाई जा रही है सोमवार तक योजना को बहाल कर लिया जाएगा। जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता डीआर चौहान ने कहा कि सोमवार तक योजना को बहाल कर दिया जाएगा। योजना के पंप हाउस से गाद निकाल ली गई है। मशीनरी की मरम्मत का कार्य सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग वृत्त हमीरपुर के अधीक्षक अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि रविवार को वृत्त के तहत कोई सड़क बंद नहीं हुई। रविवार को कोई नुकसान भी रिपोर्ट नहीं हुआ है, हालांकि अभी तक बारिश से 14़64 करोड़ का नुकसान विभाग को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed