{"_id":"5ccc7f1ebdec22077f3aca5a","slug":"91556905758-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक कर रही गाड़ी खाई में लुढ़कने से बची गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक कर रही गाड़ी खाई में लुढ़कने से बची गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के चौरी स्पाहल में शुक्रवार को एक गाड़ी गहरी खाई में लुढ़कने से बच गई। अगर गाड़ी पत्थर से टकराकर न रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी में दोनों सवार युवक सुरक्षित हैं।
स्पाहल गांव में एक गाड़ी जब दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए पास लेने लगी तो अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़कने लगी। गाड़ी एक पत्थर के सहारे खाई में जाने से बच गई और हवा में झूलने लगी। गाड़ी सवार दोनों युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए सकुशल अपने आप को गाड़ी से बाहर निकाला। वहीं, मौके पर स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया गया। इसी बीच गृह रक्षा विभाग से होमगार्ड प्रवीण कुमार सहित ग्रामीणों सोनू कुमार, गगन, नरोत्तम, राकेश आदि ने गाड़ी को ट्रैक्टर से खींचकर खाई में गिरने से बचा लिया। पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी सुभाष शास्त्री का कहना है कि इस बारे कोई सूचना नहीं है।