फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मांगों को लेकर आठ को एबीवीपी करेगी धरना प्रदर्शन

मांगों को लेकर आठ को एबीवीपी करेगी धरना प्रदर्शन

Fri, 01 Feb 2019 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांगों को लेकर दो फरवरी को जिलास्तर पर उपायुक्त और उपमंडल स्तर पर एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपेगी। प्रांत अध्यक्ष नितिन ब्यास ने कहा कि छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सरकार सीबीआई से करवाए। इसके बाद ही घोटाले में संलिप्त लोगों का पर्दाफाश होगा। शुक्रवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला संयोजक सचिन लगवाल ने कहा कि मांगों में छात्र संघ चुनावों की बहाली, प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने, केंद्रीय विवि का शीघ्र निर्माण, आउटसोर्स पर भर्तियों की समाप्ति, प्रदेश विवि में शोध कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति, प्रदेश में संस्कृत और खेल विवि शुरू करने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सब मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दो फरवरी को उपायुक्त और एसडीएम के माध्यम से शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपेगी। छह फरवरी को जिला केंद्रों पर छात्रवृत्ति को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। आठ फरवरी को इकाई स्तर पर प्रदर्शन होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एबीवीपी प्रदेश में सौ फीसदी मतदान अभियान चलाएगी। दस से 25 फरवरी तक युवा मतदाता जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एबीपीपी की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक 26, 27 और 28 जनवरी 2019 को ऊना में आयोजित हुई है। इसमें 103 प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न मांगे उठीं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन सकलानी और नादौन महाविद्यालय से छात्रा प्रमुख दीक्षा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed