{"_id":"5abe6c9c4f1c1bb4618b4825","slug":"91522429084-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगुनी गांव के संपर्क मार्ग कार्य को दो माह में पूरा करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगुनी गांव के संपर्क मार्ग कार्य को दो माह में पूरा करने के आदेश
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़(हमीरपुर)। पिछड़ी पंचायत कश्मीर के दौरे के दौरान उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति से संगुनी गांव के लोगों ने अपने गांव को जाने वाले लिंक रोड से अवगत करवाया। इस मौके पर लोगों ने उपायुक्त से लिंक रोड को पूरा बनाने के लिए गुहार लगाई थी। गांव के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी जगरनाथ शर्मा ने कहा कि कुछ लोग इस लिंक रोड पर भी राजनीति कर रहे हैं और भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की हिमाचल प्रदेश सरकार के समय इस लिंक रोड के लिए तीन लाख के करीब राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन अभी तक इस राशि को पंचायत खर्च नहीं कर पाई है। जगरनाथ ने कहा कि इस मामले को कई बार पंचायत की आम बैठक में उठाया, लेकिन अभी तक इस मामले का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।
पंचायत में सुनवाई न होने पर उन्होंने इस मामले को उपायुक्त के समक्ष रखा। जिस पर उपायुक्त ने विकास खंड कार्यालय नादौन से आए हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को 2 माह के अंदर इस राशि को खर्च करने के आदेश दिए हैं। ग्राम वासी अजीत कुमार, सुनीता देवी, सुशील कुमार और अन्य लोगों ने इस मामले पर खुशी जताई है। विकास खंड अधिकारी चंद्र वीर ने कहा कि गांव के लिंक रोड के लिए तीन लाख की राशि स्वीकृत हुई है और यह राशि 16 मार्च को उनके कार्यालय में पहुंची है। पंचायत इस राशि को कागजी कार्रवाई पूरी करके खर्च कर सकती है। उन्होंने कहा कि 2 माह के भीतर इस राशि को लिंक रोड के विकास के लिए खर्च कर दिया जाएगा।