{"_id":"5ab28b694f1c1bbd758b6ab5","slug":"91521650537-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल स्वयं कर पाएंगे पांचवीं कक्षा के परीक्षा का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल स्वयं कर पाएंगे पांचवीं कक्षा के परीक्षा का मूल्यांकन
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन निजी स्कूल स्वयं अपने स्कूल में भी कर सकते हैं। इस के लिए प्राप्तांकों की सूचियां उनको कलस्टर में 23 मार्च तक देनी होंगी और 2 साल तक उन्हें उत्तर पत्रिकाएं सहेजने की जिम्मेदारी की लिखित घोषणा देनी होगी। इसके लिए निजी स्कूलों को कलस्टर पर मूल्यांकन में उनको स्वेच्छा से आने का अवसर दिया गया है। इस के लिए परीक्षा के अंकों का रिकॉर्ड निजी स्कूलों को देना होगा। सरकारी स्कूलों में मूल्यांकन प्रक्रिया भी पूर्व नियमों के अनुसार कलस्टर पर रखी गई है। बीआरसीसी प्राथमिक बिझड़ी विजय हीर ने कहा कि सरकारी शिक्षक अपने स्कूलों के पेपर देख रहे हैं। निजी स्कूल शिक्षकों को अपने पेपर देखने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन