{"_id":"5a92f4aa4f1c1bc83b8b8e4b","slug":"91519580330-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिलाभर के गोदामों से भरे दस सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिलाभर के गोदामों से भरे दस सैंपल
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर ने जिला के गोदामों से खाद्य पदार्थों के दस सैंपल भरे हैं। यह सभी सैंपल विभाग के निरीक्षकों ने जिलाभर के विभिन्न सिविल सप्लाई के गोदामों से भरे हैं। इन सैंपलों में केवल गेहूं और आटा शामिल है। लोगों की मिल रही खराब आटे की शिकायतों के आधार पर विभाग ने आटे के आधा दर्जन सैंपल भरे हैं। वहीं चार सैंपल विभाग के निरीक्षकों ने गोदामों के औचक निरीक्षण के दौरान गेहूं के भरे हैं। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने यह सभी सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। लैब से सैंपलों की रिपार्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
अगर जांच में यह खाद्य पदार्थ घटिया पाए जाते हैं तो विभाग संबंधित गोदाम संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगा। घटिया आटे को लेकर जिलाभर के लोगों की शिकायतें लगातार विभाग को मिल रही थीं। जिलाभर के कई स्थानों में आटे में बुरादा अधिक मात्रा में निकल रहा है। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गोदामों का निरीक्षण कर उनमें से सैंपल भरे हैं। विभागीय निरीक्षक लोगों को उचित गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए आए दिन जिला के सिविल सप्लाई गोदामों में से सैंपल भर रहे हैं। इससे मिलावटी पदार्थों और मुनाफाखोरी में कमी आएगी। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान का कहना है कि विभाग ने बीते पंद्रह दिनों में निरीक्षण के दौरान गेहूं और आटे के दस सैंपल भरे हैं। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।