{"_id":"5a2ac32c4f1c1b87698c07ca","slug":"91512751916-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयसिंहपुर के 17 कर्मचारी नहीं कर सके विस चुनाव में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसिंहपुर के 17 कर्मचारी नहीं कर सके विस चुनाव में मतदान
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर से संबंध रखने वाले 17 कर्मचारी विधानसभा चुनावों में अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाए हैं। जयसिंहपुर के ये 17 कर्मचारी जिला हमीरपुर में विभिन्न सरकारी विभागों में सेवारत हैं। खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर कर्मचारियों ने इस बार के विधानसभा चुनावों में चुनावी ड्यूटियां भी दी हैं। दूसरों को लोकतंत्र का महापर्व बताकर मतदान के लिए जागरूक करने वाले यह कर्मचारी अपने ही मत का प्रयोग नहीं कर पाए।
रिटर्निंग अधिकारी हमीरपुर ने 27 अक्तूबर को इन 17 कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र और फार्म-12 समेत सभी औपचारिकताओं को पूरी करते हुए सूची विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के रिटर्निंग अधिकारी को समय पर भेज दी थी। जो कि रजिस्टर्ड पोस्ट से 28 अक्तूबर को जयसिंहपुर में पहुंच भी गई। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी जयसिंहपुर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से वैलेट पेपर हमीरपुर नहीं पहुंच पाए। सर्विस वोटरों में एसडीओ, लेक्चरर, अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और लिपिक समेत अन्य श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। मतदान से वंचित रहे यह कर्मचारी अपने आप को ठगा से महसूस कर रहे हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशी रवि धीमान के भाई सुरेंद्र धीमान ने इस मामले की राज्य निर्वाचन विभाग और भारत सरकार के चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुरेंद्र धीमान ने आरोप लगाते हुए कहा कि जयसिंहपुर विस क्षेत्र के 17 कर्मचारियों को, जो हमीरपुर में विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, लापरवाही के चलते मतदान के अधिकार से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में आरओ जयसिंहपुर से बार-बार पता करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुरेंद्र धीमान ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी जयसिंहपुर कृष्ण चंद ने कहा कि इस बारे में कोई लिखित शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। हां गत दिवस ही दूरभाष पर उन्हें इस मामले की सूचना मिली है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किस स्तर पर लापरवाही हुई है।
विज्ञापन
एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी (आईएएस) हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि हमीरपुर में सेवाएं दे रहे जयसिंहपुर के सभी कर्मचारियों की सूची फार्म 12 समेत आरओ जयसिंहपुर को अक्तूबर माह में भेजी जा चुकी है।