फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मेधावी छात्रवृति परीक्षा 26 को

मेधावी छात्रवृति परीक्षा 26 को

Wed, 22 Nov 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा विभाग की तरफ से दी जाने वाले मेधावी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा मेें छठी कक्षा में पढ़ रहे पांचवीं पास छात्र भाग ले सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों द्वारा पांचवीं कक्षा की परीक्षा ए या बी ग्रेड में उत्तीर्ण की गई होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस परीक्षा में हमीरपुर जिले के कुल 1329 छात्र भाग लेंगे। सुजानपुर खंड से 93, नौन से 157, गलोड़ से 194, हमीरपुर से 199, बिझड़ी से 357 और भोरंज से 329 छात्र भाग लेंगे। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र को एक वर्ष के लिए आठ सौ रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह परीक्षा पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएगी। विभाग परीक्षा की तैयारियों में पूरी तरह से जुटा हुआ है। इस परीक्षा के लिए हमीरपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली पाठशालाओं के छात्रों का परीक्षा केंद्र गर्ल्स स्कूल हमीरपुर रखा गया है। वहीं, सुजानपुर के लिए सुजानपुर स्कूल, गलोड़ के लिए गलोड़ स्कूल, बिझड़ी के लिए बिझड़ी स्कूल, नादौन के लिए गर्ल्स स्कूल नादौन और भोरंज खंड के लिए भोरंज स्कूल परीक्षा केंद्र रखा गया है। विभाग द्वारा हर वर्ष मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को लाभान्वित किया जाता है। इस साल भी मेधावी छात्रों के पास छात्रवृत्ति पाने का मौका है। इस परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभाग द्वारा 23 नवंबर को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में परीक्षा केंद्रों वाले स्कूलों के प्रिंसिपल और बीओ भाग लेंगे। बैठक में परीक्षा के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी और अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक आरसी कटोच का कहना है कि विभाग द्वारा 26 नवंबर को मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए विभाग पूरी तरह से जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed