{"_id":"6a933a27709d1076a1060fc1","slug":"9022-women-availed-free-bus-travel-on-raksha-bandhan-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-206505-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रक्षाबंधन पर 9,022 महिलाओं ने की निशुल्क बस यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रक्षाबंधन पर 9,022 महिलाओं ने की निशुल्क बस यात्रा
Sun, 30 Aug 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से महिलाओं और युवतियों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। हमीरपुर डिपो की बसों में करीब 9,022 महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
भाई-बहन के प्रेम के पर्व पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा राहतभरी रही। एचआरटीसी की ओर से हर वर्ष रक्षाबंधन पर निर्धारित रूटों पर महिलाओं को बिना किराया यात्रा की सुविधा दी जाती है।
हमीरपुर डिपो के विभिन्न रूटों पर सफर करने वाली महिलाओं को जीरो टिकट जारी किए गए, जिससे निशुल्क यात्रा का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने-जाने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी रही।
विज्ञापन
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि निशुल्क यात्रा की सुविधा के चलते महिलाओं ने निगम की बस सेवा को प्राथमिकता दी। डिपो के अंतर्गत संचालित विभिन्न रूटों पर महिलाओं को जीरो टिकट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।