फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   90 thousand metric tons of oxygen is being produced

ऑक्सीजन का हो रहा 90 हजार मीट्रिक टन उत्पादन

Mon, 24 May 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाता था। इससे कोरोना महामारी में कुछ समय के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की कमी महसूस हुई थी। लेकिन अब कुछ ही महीने में इसे बढ़ाकर 9000 मीट्रिक टन तक उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन बनाने वाले कुछ देशों में अब भारत का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

यह तभी संभव हो पाया जब भाजपा सरकार ने वैज्ञानिकों पर भरोसा जताया और उनका मनोबल बढ़ाया। वहीं विपक्ष ने महामारी का दुष्प्रचार किया और देश के वैज्ञानिकों और वैक्सीन का मजाक बनाया। लेकिन जब वैक्सीन लगने की बारी आई तब दुष्प्रचार करने वाले और विपक्षी नेता सबसे पहले कतार में लगे नजर आए। वे सोमवार को भाजपा मंडल सुजानपुर की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जंवाल, प्रदेश सह प्रवक्ता और जिला हमीरपुर सह प्रभारी सुमित शर्मा, जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed