{"_id":"5bf83d3bbdec2241a9112eab","slug":"81542995259-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मू ताल में ही हो बस अड्डे का निर्माण : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मू ताल में ही हो बस अड्डे का निर्माण : यूनियन
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ ने भोरंज उपमंडल के सम्मू ताल में प्रस्तावित बस अड्डे का समर्थन किया है। हमीरपुर में आयोजित बैठक में ड्राइवर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर सहित परिवहन मजदूर संघ इकाई हमीरपुर के प्रधान राजेश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान राजू राम और महासचिव सुरेंद्र पटियाल ने कहा कि दोनों संगठन इस बस अड्डे को बनाने का पुरजोर समर्थन करते हैं।
बस्सी चौक पर दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। बस्सी चौक के तंग होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। अगर सम्मू ताल में बस अड्डा बनता है तो चौक पर लगने वाले जाम और दुर्घटना के डर से छुटकारा मिलेगा। बस्सी चौक पर बस में चढ़ने और उतरने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि सम्मू ताल में बस अड्डा बनने से लोगों को एक जगह बसों की सुविधा मिलेगी। पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और विधायक कमलेश कुमारी से सम्मू ताल में बस अड्डे का निर्माण जल्द करवाने की मांग की है ताकि, निगम कर्मचारियों और आम लोगों को समस्या से न जूझना पड़े।