फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर में गंदगी को लेकर भड़के नप के अध्यक्ष

सुजानपुर में गंदगी को लेकर भड़के नप के अध्यक्ष

Fri, 19 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक मेहरा ने स्वच्छता को लेकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। अपनी दुकानों, घरों या अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के भीतर कूड़ेदान रखें और कूड़े को खुले में न फेंके। भविष्य में कोई खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया तो उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और उसे जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने सबसे पहले मुख्य बाजार के साथ लगते वार्ड नंबर-2 की सफाई व्यवस्था देखी। यहां फैली गंदगी को देखकर भड़क उठे। उन्होंने पाया कि नाले में लोगों की ओर से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को फेंका गया है। मौके पर ही अध्यक्ष ने आसपास के दुकानों मालिकों को वहां पर बुलाया और चेतावनी देते हुए गंदगी न फैलाने के निर्देश दिए। जिस दुकानदार का कूड़ा खुले में मिलेगा उस दुकानदार का चालान किया जाएगा। अध्यक्ष ने मौके पर फास्ट फूड विक्रेता, सब्जी विक्रेता और कटिंग एंड टेलरिंग का काम करने वाले दुकानदारों को मौके पर बुलाया और फैली हुई गंदगी को लेकर जमकर लताड़ लगाई। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा का कहना है कि सफाई अभियान को सही तरीके से चलाने के लिए औचक निरीक्षण किया गया है। जिन दुकानदारों ने गंदगी फैलाई थी उन्हें मौके पर बुलाकर प्रथम चेतावनी देकर छोड़ दिया है। भविष्य में कोई दुकानदार यदि ऐसी गलती करता पाया गया तो उसको नोटिस जारी करके चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि शहर में कूड़ा उठाने के लिए दिन में दो बार सफाई कर्मी बाजार में आएंगे। सभी दुकानदार उन्हें अपना कूड़ा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed