फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मां तुझे सलाम... पर प्रस्तुती देकर जगाई देशभक्ति की अलख

मां तुझे सलाम... पर प्रस्तुती देकर जगाई देशभक्ति की अलख

Sun, 09 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
सुजानुपर (हमीरपुर)। जिलास्तरीय अंडर-14 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में संपन्न हो गई। समापन समारोह में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देशराज भरवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को खेलों के प्रति प्रेरित किया और विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। छात्रों दीपक, प्रियंका, महक, नेहा, स्नेहा, कोमल ने कव्वाली, मेरा जूता है जपानी पर प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। वहीं छात्रों ने मां तुझे सलाम पर प्रस्तुति देकर देश भक्ति की अलख जगाई। खेलों की जूडो प्रतियोगिता में सुजानपुर स्कूल विजेता और जाहू स्कूल उपविजेता रहा। चेस प्रतियोगिता में नादौन विजेता और हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

रेसलिंग में लंबलू स्कूल प्रथम, कुठयाणा स्कूल द्वितीय, योग में डुग्घा स्कूल प्रथम और कक्कड़ स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबाल में भुक्कड़ स्कूल विजेता और डिडवीं स्कूल उपविजेता रहा। बास्केटबाल में न्यू ईरा परोल स्कूल विजेता और साईं विजन स्कूल भरेड़ी उपविजेता रहा। कबड्डी में म्यार स्कूल विजेता और मंझीर स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में लुद्दर महादेव स्कूल विजेता और साईं विजन स्कूल भरेड़ी उपविजेता रहा। हैंडबाल में मंझोली स्कूल प्रथम और लदरौर स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। फुटबाल में एमपीपीएस मलोटी स्कूल विजेता और मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता रहा। बॉक्सिंग में लंबलू स्कूल विजेता और एसपीपीएस स्कूल उपविजेता रहा। वहीं मार्च पास में मंझयार स्कूल विजेता और मझोंली स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता रहीं टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा, मंजरी महाजन, कुणाल शर्मा, प्रदीप शास्त्री, एडीपीओ मस्तराम बडयाल, भूपेंद्र ठाकुर, राजीव, नरेश ठाकुर, लीना पठानिया, किरण, अंजनी, संतोष, कल्पना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed