{"_id":"5a92f4b64f1c1b05738b97a9","slug":"81519580342-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने होली मेले की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने होली मेले की तैयारियों का लिया जायजा
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों का प्रशासन ने रविवार को जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों को सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक वीरेंद्र शर्मा ने जहां से मेले का शुरू होता है, वहां की स्थिति को भी जाना। उन्होंने सफाई व्यवस्था और पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को लेकर वाहनों के लिए बनाए गए अलग-अलग ब्लॉकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या की पंडाल प्रदर्शनी स्थल का भी जायजा लिया।
चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ 27 फरवरी को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। मेले में गुलाल खेलने की पहली होली 1 मार्च को खेली जाएगी। मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन कोई ढील नहीं बरतना चाहता है। मेले के सफल आयोजन के लिए विभाग ने पूरी कमर कस ली है। इस मौके पर नगर परिषद ईओ केएल ठाकुर, थाना प्रभारी श्यामलाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, कानूनगो मनोहर आदि उपस्थित रहे।