फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सरकारी योजनाओं को अधिकारी प्रभावशाली ढंग से लागू करें : ठाकुर

सरकारी योजनाओं को अधिकारी प्रभावशाली ढंग से लागू करें : ठाकुर

Tue, 30 Jan 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाएं प्रभावशाली ढंग से हों लागू
विज्ञापन

विधायक नरेंद्र ठाकुर ने सौ दिन के लक्ष्यों की उपलब्धियों की समीक्षा की
बांस, मक्की और चीड़ की पत्तियाें पर आधारित यूनिट खोलने के अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू कर आम लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। मंगलवार को परिधि गृह में शिक्षा, कृषि, बागवानी, जायका, युवा सेवाएं एवं खेल, भू-संरक्षण तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यों को लेकर निर्धारित किए गए 100 दिन के लक्ष्यों की उपलब्धियों की समीक्षा की। वित्त वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों को 31 मार्च से पहले पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ाने तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने को कहा। बलोह स्कूल में बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने और विस क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से स्कूलों का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। नरेंद्र ठाकुर ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बांस तथा मक्की पर आधारित यूनिट खोलने को कहा ताकि किसानों की आमदन और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों। चीड़ के पेड़ की पत्तियां (चलारू) पर आधारित फैक्टरी शुरू करने को भी कहा ताकि चलारू का सदुपयोग भी हो सके। विधायक ने कृषि, बागवानी, जायका तथा भू-संरक्षण विभाग के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ किसान-बागवानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक(उच्चतर) सोमदत्त सांख्यान, शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) आरसी कटोच, उपनिदेशक कृषि विभाग विनोद शर्मा, उपनिदेश उद्यान आरके धीमान, महाप्रबंधक उद्योग विजय कुमार चौधरी तथा जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed