फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   4 फरवरी तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण

4 फरवरी तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण

Sat, 20 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी को अर्हता तिथि के आधार पर 23 जनवरी से 14 फरवरी तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। जिला हमीरपुर के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप में प्रकाशन 23 जनवरी को सभी 524 मतदान केंद्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में किया जाएगा। ये फोटोयुक्त मतदाता सूचियां आम लोगों के निशुल्क निरीक्षण के लिए 14 फरवरी तक उपरोक्त दर्शाए गए स्थानों पर उपलब्ध रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि 23 जनवरी से 14 फरवरी तक उपरोक्त स्थलों पर दावे आक्षेप दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

इमी प्रकार 4 तथा 11 फरवरी को विशेष अभियान तिथियों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों सहित दावे आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। 22 फरवरी को दावे आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सारी प्रक्रिया के उपरांत 15 मार्च को इन फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इसके अतिरिक्त निर्वाचन विभाग द्वारा सर्वसाधारण की सुविधा के लिए संचालित ऑनलाइन वेबसाइट पर भी उचित फॉर्म भरकर अपने दावे व संशोधन आदि करवाएं जा सकते हैं। उन्होंने जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों, युवा मंडलों से आह्वान किया है पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करवाने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में से कटवाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed