{"_id":"5a5b92044f1c1b74268b4602","slug":"81515950596-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने हिस्से का आसमान किताब का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने हिस्से का आसमान किताब का हुआ विमोचन
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के युवा कथाकार संदीप शर्मा की पहली पुस्तक ‘अपने हिस्से का आसमान’ का विमोचन नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में शुक्रवार को हुआ। इस किताब के विमोचन अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अपराजित चटोपाध्याय, दिल्ली विश्वविद्यालय से सुरेश धींगड़ा, जेएनयू से तारा नेगी, वरयाम नेगी, महेश दर्पण आदि मौजूद रहे। संदीप शर्मा का यह पहला कहानी संग्रह है जो हिमाचली संस्कृति, पहाड़ी बोली को संयोजित करके लिखा गया है। इस किताब में 17 कहानियां सम्मलित की गई हैं। इस पुस्तक में पहाड़ी छटा, प्रकृति, परंपराएं व पुश्तैनी कार्यों का वर्णन किया गया है। संदीप डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में विज्ञान शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इससे पहले भी हिमाचली संस्कृति पर कई लेख तथा कहानियां लिखी हैं।
विज्ञापन