फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण नहीं दे पाए मोदी : डॉ. धीमान

महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण नहीं दे पाए मोदी : डॉ. धीमान

Wed, 10 Jan 2018 11:10 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर महिला कांग्रेस प्रभारी महिमा नेगी ने बुधवार को महिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में नेगी ने विधानसभा चुनावों की समीक्षा और मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके साथ उन्होंने कहा कि करीब 25 वर्ष बाद कांग्रेस पार्टी ने हमीरपुर जिला के विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर विजय हासिल की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत है। आने वाले समय में बूथ और ब्लॉक स्तर पर कार्य किया जाएगा। वहीं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. राज धीमान ने कहा कि जिला में तीन सीटों पर पार्टी को मिली जीत का श्रेय महिला कार्यकर्ताओं को भी जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार साल के कार्यकाल में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलवाने में नाकाम साबित हुए हैं। लोकसभा में इस मुद्दे को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कई बार उठाया है। डॉ. धीमान ने कहा कि 68 साल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्होंने नर्मदा बांध बनाने का सपना 70 वर्ष पहले देखा था। उन्होंने सत्ता में आने पर हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन चार साल में लाख युवाओं को भी नौकरी नहीं दे पाए। अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन चलाकर लोगों को 4000 हजार रुपये में सफर करवाने की बात करने वाले मोदी शायद भूल चुके हैं कि इस रूट पर हवाई यात्रा केवल 3 हजार रुपये में होती है। इस मौके पर जिला महामंत्री सरोज, सुदर्शना भारद्वाज, सुमन आर्य, रमनीश भल्ला, राज लखनपाल, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, महामंत्री कविता कंवर, संगीता कटोच और रेखा ढटवालिया समेत अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed