{"_id":"5a1187e44f1c1b8d698bc729","slug":"81511098340-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवी बनाएंगे देश भक्ति से ओत-प्रोत ग्रीटिंग कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवी बनाएंगे देश भक्ति से ओत-प्रोत ग्रीटिंग कार्ड
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। रावमापा बाहन्वी की एनएसएस इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी नरदेव सिंह की अध्यक्षता में सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। नरदेव सिंह ने स्वयंसेवियों को सांप्रदायिक सद्भाव व देश भक्ति की भावना के संदेशों से ओत-प्रोत ग्रीटिंग कार्ड बनाने की विधि समझाई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने लगभग 50 ग्रीटिंग कार्डों का निर्माण किया। सप्ताह के अंत तक लगभग 200 ग्रीटिंग कार्ड बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी की 100वीं पुण्यतिथि पर उनके द्वारा आजाद भारत में किए गए सराहनीय कार्यों को भी याद किय्या गया। नरदेव सिंह ने कहा कि स्वयंसेवियों द्वारा तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड सभी धर्मों के प्रतिष्ठित गुरुओं व धार्मिक लोगों को प्रेषित किए जाएंगे। वहीं, 21 नवंबर को स्कूल स्तर पर देश भक्ति व राष्ट्र निर्माण विषय पर पाठशाला के विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वयंसेवी कुमारी दीक्षित, पूजा देवी, शैलजा शर्मा, तमन्ना, ज्योति, पल्लवी, अंकिता, दिव्यांश, सविता, सुनीता, प्रियंका, रितिका और आरती सहित 30 स्वयंसेवी मौजूद रहे।