फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   81-year-old Sandhya Devi defeated Corona

81 वर्षीय संध्या देवी ने जीती कोरोना से जंग

Tue, 01 Jun 2021 05:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना को हराने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति बनाए रखना बहुत जरूरी है और उतना ही प्रभावी है अपनों का साथ। दियालड़ी गांव की 81 वर्षीय संध्या देवी ने कुछ इसी मंत्र से कोरोना से जंग जीत ली है। संध्या देवी के इस जज्बे को सभी ओर से सराहना मिल रही है। भोरंज क्षेत्र के दियालड़ी गांव की संध्या देवी पिछले साल अगस्त माह में पक्षाघात (पैरालिसिस) की चपेट में आ गई थीं। जिससे उनकी टांग पर असर पड़ा था। घर में इकलौते बेटे के अलावा बहू, दो पोतियां व एक पोता है। परिवार अभी इस सदमे से उबर ही रहा था कि गत 18 मई को संध्या देवी कोविड-19 से संक्रमित हो गईं।
विज्ञापन

चंद दिन होम आइसोलेशन में रहने के बाद 22 मई को उन्हें जिला आयुर्वेद अस्पताल हमीरपुर स्थित डीसीएचसी में दाखिल करवाया गया। तीमारदार के रूप में उनकी बहू पुष्पा देवी साथ में रहीं। उनका कहना है कि डीसीएचसी में बहुत ही अच्छे ढंग से संध्या देवी की देखभाल की गई। समय-समय पर पौष्टिक खाना निरंतर मिलता रहा और वहां तैनात स्टाफ भी उनका पूरा ध्यान रख रहा था। हालांकि, इस बीच उनका बेटा शक्तिचंद भी संक्रमित हो गया था। ऐसे में बहू के साथ पोते निखिल सहित पूरे परिवार ने दादी व पिता का खूब ख्याल रखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत 28 मई को संध्या देवी को डीसीएचसी से घर भेज दिया गया, जहां पर अब वह स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। संध्या देवी कहती हैं कि कोरोना को हराने के लिए हमें हौसला बनाए रखना बेहद जरूरी है। तभी इसका मुकाबला बेहतर ढंग से किया जा सकता है। कोरोना वॉरियर्स की मेहनत के अलावा परिवार एवं अपनों का साथ उनके लिए इस महामारी से लड़ने का अचूक अस्त्र साबित हुआ है। उन्होंने बेहतर देखभाल के लिए सभी डॉक्टरों एवं स्टाफ का भी विशेष आभार जताया है। उनकी बहू पुष्पा देवी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने परिजनों का विशेष ध्यान रखें। किसी के संक्रमित हो जाने पर उनका हौसला बनाए रखने एवं सेवा में कोई कमी न आने दें। सामूहिक प्रयासों से ही इस लड़ाई में हमें जीत हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed