{"_id":"67e6aa656c67f020f70aec41","slug":"80-research-papers-presented-in-10-technical-sessions-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-151856-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 10 तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किए 80 शोधपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 10 तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किए 80 शोधपत्र
Sat, 29 Mar 2025 06:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 29 Mar 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शुक्रवार को हुआ। सम्मेलन में प्रो. सुभाष चंद्र मारथा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हमीरपुर कॉलेज में आयोजन करवाना और उसमें देश-विदेश से अकादमिक शोधार्थियों को एक मंच पर जुटाना बड़ी उपलब्धि है। सम्मेलन में देश-दुनिया से आए हुए विद्वानों ने गणित के विभिन्न पहलुओं पर एक अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल ने सम्मेलन में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन के समन्वयक डॉ. संजय कुमार कानूनगो ने गणित विभाग की ओर से अकादमिक क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि 10 तकनीकी सत्रों में 80 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर डॉ. चंदन भारद्वाज, एनआईटी से प्रो. आरके वत्स, प्रो. राकेश कुमार, डॉ. केएल वर्मा, डॉ. एचएस जंबाल, डॉ. निर्मल सिंह, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. पवन कुमार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।