फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   74 percent students reached school on the first day

स्कूल खुलने के पहले दिन 74 फीसदी छात्र पहुंचे स्कूल

Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
74 percent students reached school on the first day
बाल स्कूल हमीरपुर में स्कूल पहुंचने पर छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग करते अध्यापक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में पहली से छठी तक 27,713 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वीरवार को पहले दिन 20,554 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। पहले दिन जिले के स्कूलों में 74.16 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

स्थान : वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला बाल हमीरपुर। दिन वीरवार, समय : सुबह के आठ बजकर 44 मिनट। स्कूल में विद्यार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है। छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों का स्कूल परिसर में पहुंचने का क्रम जारी है। गेट पर पहुंचते ही बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए। स्कूल में लगभग सभी विद्यार्थी मास्क लगाकर पहुंचे हैं। नौ बज चुके हैं, लगभग सभी विद्यार्थी पहुंच चुके हैं। प्रार्थना सभा नहीं हुई। कक्षाओं में अध्यापक हर बच्चे को सामाजिक दूरी नियमों का पालन करवाते हुए उचित दूरी पर बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

नौ बजकर तीस मिनट। अध्यापक छात्रों को कोरोना से जुड़ी गाइड लाइन का पालन करने के दिशा-निर्देश दे रहे हैं। दस बज रहे हैं। सभी छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। दोपहर के 12.20 पर छठी के विद्यार्थियों के लिए लंच ब्रेक किया गया। सबसे पहले सभी छात्रों के हाथ धुलवाए गए। अध्यापक की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने घर से लाया लंच किया। अलग-अलग अंतराल में सभी कक्षाओं के छात्रों ने 1 बजे तक लंच किया। छुट्टी के समय भी अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों को दस-दस मिनट के अंतराल में घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला बाल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने बताया कि स्कूल में छठी से लेकर 12वीं तक 675 विद्यार्थी हैं। छठी से आठवीं तक 121, नौवीं से 12वीं तक 354 विद्यार्थी हैं। स्कूल खुलने के पहले दिन छठी से आठवीं तक 121 में से 62 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे हैं। जबकि 59 विद्यार्थी अनुपस्थित हैं।
यह कहते हैं स्कूली विद्यार्थी-
तन्मय ने कहा कि स्कूल खुलने से परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी। घर बैठ कर पढ़ाई करना मुश्किल होता है।
सौम्य ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों से किसी भी विषय में जवाब पा सकते हैं। स्कूल और घर के माहौल में अंतर होता है।
युद्धेश स्कूल में कक्षा लगाने से एक प्रतियोगिता की भावना जागृत होती है। कक्षा में एक-दूसरे विद्यार्थी हमेशा अच्छा करने के लिए प्रत्यत्नशील रहते हैं। कई विषयों की क्लीरिफिकेशन हो जाती है।
गुरप्रीत ने कहा कि स्कूल आकर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पढ़ाई के साथ-साथ हम दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ खेलने का भी मौका मिलता है।
अर्चित का कहना है कि कई दिनों के बाद स्कूल खुलने से एक नया उत्साह है। उन्होंने कहा कि अब स्कूल बंद नहीं होने चाहिए। पहले ही काफी नुकसान झेल चुके हैं।

यह रही कक्षावार विद्यार्थियों की उपस्थिति-
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने बताया कि जिले में छठी से आठवीं तक 29,170 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिले में 416 प्राइमरी स्कूल और 116 माध्यमिक पाठशालाएं हैं। कक्षा एक से छठी तक 27,713 विद्यार्थी हैं। वीरवार को स्कूल खुलने से पूर्व ही जिला के सभी प्राइमरी और मिडल स्कूलों में एसओपी प्लान का पालन करने दिशा निर्देश जारी कर गए हैं। जिले में पहली कक्षा मेें 3313 में से 2213, दूसरी में 2965 मेें से 2128, तीसरी में 3185 से 2207, चौथी में 3274 में से 2402, पांचवीं में 3262 में से 2459, छठी में 3728 में से 2877, सातवीं में 3840 में से 2996, आठवीं में 4146 में से 3272 बच्चे स्कूल पहुंचे।

बाल स्कूल हमीरपुर में अलग अलग डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी।

बाल स्कूल हमीरपुर में अलग अलग डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी।- फोटो : Hamirpur-HP

बाल स्कूल हमीरपुर में समाजिक दूरी बनाकर डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद

बाल स्कूल हमीरपुर में समाजिक दूरी बनाकर डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Hamirpur-HP

बाल स्कूल हमीरपुर में मास्क लगाकर पहुंचे आठवीं कक्षा के छात्र।

बाल स्कूल हमीरपुर में मास्क लगाकर पहुंचे आठवीं कक्षा के छात्र।- फोटो : Hamirpur-HP

बाल स्कूल हमीरपुर में स्कूल पहुंचने पर हाथ सैनिटाइज करता छात्र।

बाल स्कूल हमीरपुर में स्कूल पहुंचने पर हाथ सैनिटाइज करता छात्र।- फोटो : Hamirpur-HP

बाल स्कूल हमीरपुर में स्कूल पहुंचने पर हाथ धोता छात्र।

बाल स्कूल हमीरपुर में स्कूल पहुंचने पर हाथ धोता छात्र।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed