{"_id":"5ca78e81bdec22141e223e62","slug":"71554484865-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड न्यूज की की जा रही निरंतर निगरानी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड न्यूज की की जा रही निरंतर निगरानी : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में मीडिया अनुप्रमाणन एवं निगरानी समिति का गठन कर लिया गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के तत्काल पश्चात समिति ने कार्य करना आरंभ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा टीवी चैनलों और केबल नेटवर्क पर प्रसारण के लिए सभी विज्ञापन जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) द्वारा देखा, जांचा और प्रमाणित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समिति इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों के अनुप्रमाणन व जांच के अतिरिक्त प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों की भी निगरानी कर रही है। विज्ञापनों को संबंधित राजनीतिक दल अथवा उम्मीदवार के चुनावी व्यय में शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पेड न्यूज की भी निरंतर निगरानी की जा रही है। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने तक समिति द्वारा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केबल नेटवर्क और एफएम रेडियो के प्रसारण पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि वे राजनीतिक विज्ञापनों के प्रसारण से पूर्व इनका अनुप्रमाणन समिति से अवश्य करवा लें। साथ ही मीडिया संस्थानों से भी आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन बिना समिति की अनुमति के प्रसारित न हो।
---