फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बारह स्कूलों को चेतावनी, पढ़ाने का तरीका सुधारें वरना कार्रवाई

बारह स्कूलों को चेतावनी, पढ़ाने का तरीका सुधारें वरना कार्रवाई

Tue, 06 Mar 2018 10:38 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
बारह स्कूलों को चेतावनी, पढ़ाने का तरीका सुधारें वरना कार्रवाई
क्लास - फोटो : demopic
उमेश कुमार शर्मा
विज्ञापन

हमीरपुर।
शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने जिले के कई स्कूलों की जांच की। इसमें 50 स्कूलों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। अब शिक्षा निदेशालय ने इनमें से 38 स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि 12 स्कूलों को निदेशालय ने चेतावनी दी है। इन 12 स्कूलों में आठ वरिष्ठ माध्यमिक और चार माध्यमिक पाठशालाएं शामिल हैं। निरीक्षण विंग ने जिला के 294 स्कूलों का निरीक्षण किया है।

स्कूलों में एक सौ सीनियर सेकेंडरी, 41 हाई स्कूल, 31 मिडल स्कूल और 122 प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। इन सभी स्कूलों में से 50 स्कूलों में निरीक्षण के दौरान खामियां पाई गईं। इनमें से 85 फीसदी स्कूलों में अध्यापकों के पढ़ाने का तरीका प्रभावी नहीं है। निरीक्षण विंग की लिखित और मौखिक परीक्षा में ज्यादातर स्कूलों के बच्चे असफल रहे। इसके अलावा जिला के ज्यादातर स्कूलों में एक्टीविटी बेसड लर्निंग की भी कमी पाई गई। कुछ स्कूलों में बच्चों के रिपोर्ट कार्ड भी समय पर अभिभावकों तक नहीं पहुंचाए गए। ऐसी सब कमियों वाले स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण ने शिक्षा निदेशालय को प्रेषित की।
विज्ञापन


निदेशालय ने 38 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है जबकि आठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों और चार मिडल स्कूलों के मुख्याध्यापकों को चेतावनी दी है। इस संबंध में शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण विंग अजय पटियाल का कहना है कि जिला में 294 स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। इनमें से 50 स्कूलों में कई खामियां पाई गई हैं। ऐसे स्कूलों से शिक्षा निदेशालय ने स्पष्टीकरण मांगा है। 12 स्कूलों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिला के 85 फीसदी अध्यापक प्रभावी लेक्चर डिलवर करने में भी नाकाम रहे हैं। शिक्षा गुणवत्ता को सुधारने के लिए निरीक्षण विंग समय समय पर स्कूलों में औचक निरीक्षण करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषजनक जवाब न देने पर चेतावनी
शिक्षा निदेशालय से 38 स्कूलों को मिले स्पष्टीकरण नोटिस में स्कूलों में जो खामियां पाई गईं हैं वह खामियां क्यों है इसे बारे में जवाब मांगा गया। जिन स्कूलों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया उन्हें विभाग ने चेतावनी दी है। जिला के ऐसे 12 स्कूल हैं। चेतावनी में विभाग स्कूल प्रधानाचार्य या मुख्याध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। इसमें उक्त स्कूल प्रमुख की पदोअवनति, पे स्केल कम भी हो सकता है। इसके अलावा विभाग कोई अन्य कार्रवाई भी कर सकता है।


पढ़ाने के तरीके पर आपत्ति
जिला के स्कूलों के 85 फीसदी अध्यापक जिनका लेक्चर संतोषजनक नहीं पाया गया है उनका निरीक्षण टीम ने टीचिंग मेथड, बच्चों से पारस्परिक संवाद, टीचिंग क्वालिटी, टॉपिक डिलीवरी, ब्लैक बोर्ड का इस्तेमाल करना, अध्यापन सामग्री का प्रयोग करना आदि गतिविधियों का निरीक्षण किया। इन गतिविधियों में जिला के 294 स्कूलों के 85 फीसदी अध्यापकों में खामियां पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed