फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला में अगले सप्ताह दौड़ेंगी चार इलेक्ट्रिक वैन

जिला में अगले सप्ताह दौड़ेंगी चार इलेक्ट्रिक वैन

Fri, 23 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में अगले सप्ताह से चार इलेक्ट्रिक वैन दौड़ेंगी। वैनों को चलाने के लिए निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है। लोगों को बस स्टैंड से ही वैन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। निगम ने गाड़ियों को पासिंग के लिए बड़सर भेजा था। जहां पर इन गाड़ियों की पासिंग हो गई है। यह इलेक्ट्रिक वैन जिला के लोकल रूटों पर ही चलेंगी। हिमाचल परिवहन निगम द्वारा इन वैनों को चलाने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

इन वैनों को जिला मुख्यालय के 10 से 20 किलोमीटर दायरे में ही चलाया जाएगा। यात्री इन वैन को टैक्सी के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। जिला में इलेक्ट्रिक वैन के चलने से लोगों को बढ़ते किराये से भी राहत मिलेगी। वहीं लोकल सवारियों को इनका ज्यादा लाभ मिलेगा। जिला में पहले दो ही इलेक्ट्रिक वैन पहुंची थी। लेकिन अब दो और वैन हमीरपुर डिपो में पहुंच गई हैं। इन वैनों में सात सवारियों के बैठने की क्षमता है। इनकी चार्जिंग की सुविधा भी निगम की वर्कशॉप में उपलब्ध है। इस संबंध में कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर देशराज ने कहा कि इलेक्ट्रिक वैन को चलाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वैन को अगले सप्ताह तक चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed