{"_id":"5a7356704f1c1b410b8b6673","slug":"71517508208-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटी कैदियों को किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटी कैदियों को किताबें
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। समाज सेवा को समर्पित मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट ने वीरवार को सब जेल में कैदियों को 100 से अधिक पुस्तकें व पत्रिकाएं भेंट की। पुस्तकें संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राजन ने एसडीएम हमीरपुर व जेल अधीक्षक अरिंदम चौधरी को भेंट की। जेल के पुस्तकालय को दान में दी गई इन पुस्तकों में कहानी, उपन्यास, लेख, जीवनियों के साथ-साथ देश भर में छपने वाली प्रतिष्ठित पत्रिकाओं के अंक भी शामिल हैं। इनमें तिहाड़ जेल में अपने कार्यकाल के दौरान किरण बेदी द्वारा रची गई पुस्तक मोर्चा दर मोर्चा भी शामिल है। जिसमें कैदियों के सुधार के लिए किए गए काम की विस्तृत चर्चा है। पत्रिकाओं में वर्तमान साहित्य, परिकथा, हिमप्रस्थ, बिपाशा, बया आदि के महत्वपूर्ण अंक शामिल हैं।
अरिंदम चौधरी ने कहा कि कैदियों के जीवन में नए संस्कार पैदा करने पर उन्हें रिहाई के बाद सभ्य नागरिक बनाने में किताबें व पत्रिकाएं उपयोगी साबित होंगी। इस अवसर पर मुस्कान द्वारा जेल कैदियों को कॉपियां व पेन भी बांटे गए। एसडीएम ने कैदियों से अपील की कि वे अपने विचारों, कविताओं या कहानियां को पन्नों पर उतारें और खुद को सृजन के माध्यम से अभिव्यक्त करें। मुस्कान ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र राजन ने कहा कि किताबें समाज, देश को महान बनाने में व मानवीय मूल्यों का संचार करने में सहायक होती हैं। महात्मा गांधी, नेहरू व अब्राहम लिंकन जैसी विभूतियां किताबें पढ़कर महान बनी। राजन ने हिमाचल के लेखकों से से अपील की कि वे मुस्कान ट्रस्ट को किताबें डोनेट करें ताकि हिमाचल की सभी जेलों में पुस्तकालयों को समृद्ध किया जा सके। मुस्कान ट्रस्ट के रणबीर ठाकुर व हमीरपुर जेल के उप अधीक्षक संजीव परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुस्कान की ओर से घोषणा की गई कि जेल कैदियों को शीघ्र ही शॉर्ट फिल्में तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी।