{"_id":"5a70a9714f1c1bd34b8b5dee","slug":"71517332849-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल रोड पर रेलिंग लगाने का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल रोड पर रेलिंग लगाने का व्यापारियों ने किया विरोध
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। व्यापार मंडल हमीरपुर के सदस्यों ने उपायुुक्त हमीरपुर से मुलाकात कर माल रोड पर रेलिंग लगाने के निर्णय का विरोध किया है। इसके लिए व्यापार मंडल ने प्रदेश व्यापार मंडल सचिव अश्वनी जगोता और विपिन शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त राजेश कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल ने उपायुक्त से माल रोड पर रेलिंग न लगाने की मांग उठाई है। जिला मुख्यालय के व्यापारियों का कहना है कि रेलिंग लग जाने से उनका व्यापार ठप हो जाएगा। साथ ही रेलिंग लग जाने से लोगों को उनकी दुकानों में आने के लिए परेशानी होगी। उपायुक्त ने जिला मुख्यालय के माल रोड पर जाम की समस्या से निपटने के लिए यह निर्णय लिया है लेकिन व्यापारी प्रशासन के इस निर्णय से खुश नहीं है।
विज्ञापन