{"_id":"5a36a19b4f1c1b001c8b9554","slug":"71513529755-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला की पांच सीटों पर 28 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला की पांच सीटों पर 28 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विधानसभा चुनावों के बाद सोमवार सुबह आठ बजे वोटों का पिटारा खुलेगा। जिला हमीरपुर की पांच सीटों से कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें सबसे अधिक हमीरपुर से 7 प्रत्याशी, नादौन से 6, जबकि बड़सर, सुजानपुर और भोरंज से 5-5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 9 नवंबर को हुए मतदान के बाद जिला की पांचों सीटों की ईवीएम और वीवीपैट मशीनें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में स्थापित स्ट्रांग रूप में रखी हुई हैं। इसी स्कूल में पांचों सीटों की मतगणना भी होगी।
जिला निर्वाचन विभाग ने ब्वॉयज स्कूल में पांच हाल में मतगणना के लिए कुल 42 टेबल लगाए हैं। प्रत्येक मतगणना टेबल के चारों तरफ आठ फुट ऊंची जाली भी लगाई गई है। इसके अलावा मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और माइक्रो ऑब्जर्वर के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी होगी। बीते साल 2012 के मुकाबले इस बार .28 फीसदी अधिक मतदान हुआ है। साल 2012 में हमीरपुर जिला में मतदान की प्रतिशतता 69.23 रही थी, जो इस बार बढ़कर 69.51 पहुंच चुकी है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए पांचों केंद्रों पर 400 कर्मचारियों की व्यवस्था की हुई है। इसके अलावा पुलिस और पैरामिलिट्री के 345 जवानों को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है ताकि कोई भी घटना न हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश संदीप कदम ने कहा कि सोमवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पांच सीटों पर यह 28 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के अलावा 3 अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हमीरपुर से भाजपा के नरेंद्र ठाकुर और कांग्रेस के कुलदीप पठानिया के अलावा पांच प्रत्याशी, नादौन में भाजपा के विजय अग्निहोत्री और कांग्रेस के सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा 4 प्रत्याशी, भोरंज से भाजपा की कमलेश कुमारी और कांग्रेस के सुरेश कुमार के अलावा 3, जबकि बड़सर से भाजपा के बलदेव शर्मा और कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल के अलावा 3 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा।