फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   70 units of blood collected in the camp on Martyrdom Day

Hamirpur (Himachal) News: शहीदी दिवस पर शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित

Sat, 23 Mar 2024 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। इंकलाब संस्था रंगस के माध्यम से शनिवार को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर रंगस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रधान बलवंत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को महान क्रांतिकारियों की भांति देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है।

कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कोई कमी नहीं आती बल्कि किसी अन्य का जीवन सुरक्षित रखा जा सकता है। शिविर में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की टीम ने रक्तदान एकत्रित करने की भूमिका निभाई। लगभग 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पुनीत उप्पल, उपाध्यक्ष अंकुश परमार, मनोज धीमान, सचिव अजय शर्मा, आशु मेहरा, परवीन कौशल,पंकज चावला व नितिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed