फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   70 schools will get books from district library

70 स्कूलों को जिला लाइब्रेरी से मिलेंगी पुस्तकें

Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। 70 स्कूलों को शीघ्र ही जिला लाइब्रेरी से पुस्तकें मिलेंगी। इससे विद्यार्थियों को अपने स्कूल में सामान्य ज्ञान, इतिहास, विज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं की नई किताबें उपलब्ध होंगी। शिक्षा विभाग की ओर से नौवीं से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों में लर्निंग स्तर को बढ़ाने के लिए पुस्तकों का आवंटन किया जा रहा है। इसके लिए जिला लाइब्रेरी प्रबंधन ने उच्चतर शिक्षा विभाग को जिलाभर के स्कूलों की सूची मांगी है, ताकि शीघ्र ही स्कूल स्तर पर किताबों का आवंटन किया जा सके।
विज्ञापन

लाइब्रेरी पुस्तक वितरण के तहत प्रत्येक स्कूल को मांग के अनुसार किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिलाभर के चयनित स्कूल अपनी लाइब्रेरी की क्षमता के अनुसार शिक्षा विभाग के पास मांग देंगे। इससे उन्हें किताबें रखने में आसानी होगी। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने जिलाभर के स्कूलों से किताबों के लिए सितंबर तक आवेदन मांगे है, ताकि एफए वन और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से पूर्व किताबें स्कूलों में पहुंच सकें। इस संदर्भ में जिला पुस्तकालयाध्यक्ष कुसुम ने कहा कि लाइब्रेरी प्रबंधन ने जिले से 70 स्कूलों की सूची मांगी है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए पुस्तकें उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed