फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   6221 teachers retired in three years, 8388 posts vacant

Hamirpur (Himachal) News: तीन साल में 6221 शिक्षक हुए सेवानिवृत्त, 8388 पद रिक्त

Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रमोशन सूचियां जारी करने व रिक्त पदों को भरने की मांग की है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि शिक्षा विभाग में पिछले 3 साल में 6221 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, दो साल से शिक्षक प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, प्रवक्ता और टीजीटी आदि पदों पर फीडिंग कैडर से प्रमोशन की राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2022 से फरवरी 2025 के मध्य 1036 प्रधानाचार्य, 130 मुख्याध्यापक, 964 प्रवक्ता, 41 डीपीई, 249 टीजीटी आर्ट्स, 57 टीजीटी नॉन-मेडिकल, 32 टीजीटी मेडिकल, 231 शास्त्री, 123 भाषा शिक्षक, 1159 जेबीटी शिक्षक, 962 मुख्य शिक्षक, 757 केंद्रीय मुख्य शिक्षक, 164 खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सहित 157 कला शिक्षक, 136 पीईटी, 16 क्राफ्ट शिक्षक, 4 गृह विज्ञान शिक्षक, 3 संगीत शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता कैडर में ही 3208 पद रिक्त हैं। इस समय शिक्षकों के 8388 पद रिक्त चल रहे हैं। गत वर्ष से टीजीटी आर्ट्स के 342, टीजीटी मेडिकल के 258 और टीजीटी नॉन मेडिकल के 444 पद, जेबीटी के 3395, सीएचटी के 195 और हेड टीचर के 546 पद रिक्त हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार शिक्षकों की दो वर्ष से लंबित पदोन्नति सूचियां अविलंब जारी करे, ताकि शिक्षकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed