फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को किया नमन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को किया नमन

Sat, 16 Feb 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को विभिन्न संगठनों और लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सामाजिक संगठनों ने रोष रैली निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके साथ आतंकवाद के पुतले भी जलाए गए। जिले के हर क्षेत्र में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। इस दौरान लोगों ने आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 17 फरवरी को सभी जिला केंद्रों पर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हॉल परिसर में पुलवामा के शहीदों को नमन किया गया। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीप बजाज, कार्यकारी अधिकारी वीके शर्मा, पार्षद राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, क्लब के अध्यक्ष जेएन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश बजाज, क्लब के सचिव आरएल भारद्वाज, पुष्पा शर्मा, रविंद्र ठाकुर, राजिंद्र सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन हमीरपुर ने शनिवार को कार्यशाला में पुलवाला में शहीद हुए सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखा। डिडवीं टिक्कर में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकवाद का पुतला जलाया। बस स्टैैंड भोटा में भी शनिवार को युवाओं और व्यापार मंडल भोटा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। इस मौके पर सुशांत वर्मा, सन्नी शर्मा, पंकज वर्मा, विनोद कतना, गुलशन वर्मा, अक्षय दुग्गल, सौरव शर्मा, अनिल, अरुण सोनी, दीपक वर्मा, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे। एनएसयूआई बड़सर, दरिद्र नारायण कल्याण समिति और बड़सर ब्लॉक कांग्रेस ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बिझड़ी बाजार में स्थानीय लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में कुछ कश्मीरी भी नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान लगभग पौने घंटे तक यातायात बिल्कुल थम गया। रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन नादौन ने पुलवामा के शहीदों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी है। विजय वल्लभ कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेला नादौन में मोमबत्तियां जला कर पुलवामा के शहीदों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। नादौन के शहरवासियों, युवाओं और बच्चों ने पुलवामा की घटना के विरोध में मौन धारण करके कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मार्च में व्यापार मंडल, नगर पंचायत पार्षद, रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, ब्रिलियंट क्लब, प्रेस क्लब, विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed