{"_id":"5bd9e8e0bdec2265a1061cb4","slug":"61541007584-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री को मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों को भरने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री को मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों को भरने के लिए सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हमीरपुर में स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार से मिला। इस दौरान महासंघ ने मंत्री के समक्ष ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगे रखीं और उन्हें पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने मांग उठाई कि डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए। कॉलेज के विभिन्न निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाया जाए।
कॉलेज में पूर्णकालिक अतिरिक्त निदेशक लगाया जाए ताकि, कॉलेज का कार्य सुचारु रूप से चल सके। कॉलेज में अपघात केंद्र मंजूर है और इसका पैसा विभाग के पास पड़ा है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाए। नगर परिषद की ओर से हथली पुल के पास बनाए गए निवास को छात्रावास में परिवर्तित करने के लिए हस्तांतरित कर दिया जाए। जब तक कॉलेज का अपना भवन तैयार नहीं होता तब तक आयुर्वेेदिक चिकित्सालय के कुछ वार्ड और अस्पताल के आसपास शिक्षा विभाग के भवन और भूमि का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने मांग उठाई कि स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दी जाने वाली वर्दी समय पर दी जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुमन बन्याल, महासचिव प्रदीप गौतम आदि मौजूद रहे।